Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चाचा ने भतीजे को चाकू गोदकर की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के हेमन चक गांव में चाचा द्वारा अपने भतीजा पर चाकू से हमला कर हत्या करने का माम...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के हेमन चक गांव में चाचा द्वारा अपने भतीजा पर चाकू से हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला थाना क्षेत्र के सावरचक पंचायत स्थित हेमनचक गांव का है। मृतक की पहचान जय नंदन मांझी का पुत्र सरोज मांझी (16 वर्ष) के रूप में की गई।









नौबतपुर थाना क्षेत्र के हेमंत चक ग्राम के निवासी जयनंदन मांझी और उनके पुत्र सरोज कुमार से किसी बात पर बहस कर रहें थे। तभी सरोज के चाचा वहाँ आ गए और दोनों पिता पुत्र से यह बोल कर झगड़ने लगें कि तुम मुझे गाली दे रहें हो। मृतक की माता ने बताया कि जयनंदन मांझी और उनके पुत्र आपस में कहासुनी कर रहें थे, तभी कहीं से जयनंदन मांझी के भाई जगनारायण मांझी कहीं से आ गए और जबरन ये बोल झगड़ने लगे कि मुझे गाली क्यों दे रहें हो। उसके बाद जगनारायण मांझी की पत्नी जरमणीया देवी भी झगड़े में शामिल हो गई।






https://www.youtube.com/watch?v=HG9FwBMTgg8




इसके बाद जगनारायण मांझी और उनके साथ कुछ लोग जयनंदन मांझी और उनके पुत्र सरोज कुमार एवं दामाद के साथ मारपीट करने लगें। इस मारपीट में जयनंदन मांझी के पुत्र सरोज गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर अवस्था मे पिता इलाज़ के लिए सरोज को अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते मे ही मौत हो गई। घटना को लेकर मृत सरोज की माँ पूना देवी ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now