पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जदयू नेता और बीइंग बिहारी संस्था के संस्थापक राजा चौधरी ने सुशांत केस को सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की थी। उनका मानन...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जदयू नेता और बीइंग बिहारी संस्था के संस्थापक राजा चौधरी ने सुशांत केस को सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की थी। उनका मानना है कि इसके अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं था। इस कांड में महाराष्ट्र सरकार के उच्च पदों पर आसीन लोगों के परिजनों और बॉलीवुड के कुछ कथित नामचीन शख्सियतों का हाथ है जो एक तरह का गिरोह चलाते हैं। जिस कथित महिला मित्र रिया चक्रवर्ती का नाम बार बार इस केस में उछल रहा है वह तो एक छोटी सी कड़ी मात्र है असली चेहरा तो बहुत ताकतवर और बड़ा है।
राजा चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहृदय धन्यवाद देते हुए कहा है उनके इस निर्णय से बिहार से बाहर रह रहे बिहारियों में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति का संचार हुआ है। वे अपने आप को एक विशाल व्यक्तित्व के स्वामी के संरक्षण में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

राजा चौधरी ने कहा है अब इस केस की सारी गुत्थी सुलझ जाएगी और सारा सच सबके सामने होगा। इस जघन्य और सुनियोजित अपराध को करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसका समुचित व्यवस्था हो इसके लिए समाज के हर एक सदस्य को अपना पूरा सहयोग करना चाहिए। पूर्व में ही घोषणा कर चुके हैं कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालो को बेनकाब करने वालों को वह स्वयं अपने हाथों से बिहार के जनता के सामने सम्मानित करेंगे। सुशांत सिंह राजपूत को वापस लाना अब संभव नहीं पर उसके अपराधियों को बेनकाब कर सजा दिलाना ही उसके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



