नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बिक्रम-सोन नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को अहले सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक 36 व...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बिक्रम-सोन नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को अहले सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नौबतपुर नहर पर निवासी रामसुरी साव के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में किया गया।
मृतक के पुत्र राजा कुमार ने बताया कि सुबह मेरे पिता मजदूरी करने के लिए निकले थे। लेकिन घर से थोड़ा दूर जाने पर उनका दुर्घटना हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है।



