पटना (न्यूज़ सिटी )। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि विभागीय निविदा समिति ने राज्य के पांच जिले की आठ योजनाओं के ...
पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि विभागीय निविदा समिति ने राज्य के पांच जिले की आठ योजनाओं के लिए 161.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजना के तहत लगभग 74 किमी की लंबाई में सड़कों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का काम तो होगा ही नालंदा जिले में एक उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का भी निर्माण किया जायेगा।
श्री यादव आज यहां बताया कि निविदा समिति ने जिन जिलों की योजनाओं पर अपनी मंजूरी की मुहर लगाई है उनमें दरभंगा, लखीसराय, खगड़िया, नालंदा और नवादा शामिल है। श्री यादव ने बताया कि विभागीय निविदा समिति की हुई बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त योजनाओं की वित्तीय बीड पर निर्णय करते हुए दरभंगा जिले की तीन योजनाओं के लिए 107.31 करोड़ और खगड़िया की दो योजनाओं के लिए 13.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है। स्वीकृत योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि दरभंगा के बेनीपुर के शंकर लोहार से सिसौनी रोड के चौड़ीकरण व मजबूती कारण के साथ ही इस सिंगल पथ को इंटरमीडियट रोड करने के लिए 79.99 करोड़, भरवाडा( लालपुर चौक) से चामुंडा स्थान पथ के लिए 11.24 करोड़ और इसी जिले में सैनी चौक से सिसौनी उधरा रोड के लिए 16.06 करोड़, खगड़िया जिले के हथवन- शहरबन्नी रोड के लिए 04.30 करोड़ व इसी जिले के पसराहा से पौरा रोड के लिये 09.45 करोड़, लखीसराय जिले के किऊल-कुंदर-जमुई पथ के लिए 21.40 करोड़, नालंदा जिले के हिलसा के चांदी- थरथरी- वेन- छबिलापुर के 9 वें किमी में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण के लिए 14.70 लाख और नवादा जिले के नवादा बाजार व हिसुआ- नवादा-पकरीबरावां रोड के लिए 18.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

श्री यादव ने स्वीकृत योजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है। मंजूर की गई योजनाओं को 6 से 24 माह के भीतर पूरा कर लेना है। निविदा प्रक्रिया में खुलापन एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति के सभी निर्णयों को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
विभागीय निविदा समिति ने लगाई मंजूरी की मुहर
ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का निदेश
लगभग 74 किमी पथों का होगा जीर्णोद्धार
दरभंगा में बेनीपुर के शंकर लोहार चौक से सिसौनी रोड के लिए 80 करोड़
दरभंगा की दो अन्य योजनाओं के लिए 27.31 करोड़
खगड़िया की दो योजनाओं के लिए 13.76 करोड़
लखीसराय के किऊल-कुंदर-जमुई रोड के लिए 21.40 करोड़
नवादा बाजार हिसुआ- नवादा- पकरिवराबां रोड के लिए 18.,50 करोड़



