पटना (न्यूज सिटी)। लापरवाह थानेदारों पर शिकंजा कसने के लिए सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने लगाम कसना शुरू कर दिया है। आईजी के निर्देशानुस...
पटना (न्यूज सिटी)। लापरवाह थानेदारों पर शिकंजा कसने के लिए सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने लगाम कसना शुरू कर दिया है। आईजी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानेदारों को प्रतिदिन 5 फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने का टास्क मिला है। साथ ही थानेदारों और जांचकर्ताओं को भी चेतावनी दी है कि यदि वे इस मामले में जरा सा भी कोताही बरतेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं दूसरी ओर सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने वैसे थानेदार को चेतावनी दी है जो दूसरे थाना में ट्रांसफर होने के बाबजूद भी उसी थाने में पड़े हुए हैं। आईजी ने कहा कि वैसे थानेदार जो एक ही थाने में बीते 3 वर्षों से पदस्थापित हैं, उन्हें अन्य जिलों में भेजा जा सकता है। इसके लिए वैसे सभी थानेदार दूसरे जगह योगदान देने के लिए तैयार रहें।



