Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नगर पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन, वितीय वर्ष का बजट हुआ पास एवं अन्य विकास मुद्दों पर भी हुई चर्चा।

नौबतपुर (न्यूज़ सिटी) मंगलवार को नौबतपुर प्रखंड स्थित नगर पंचायत कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020- 21 बजट को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। वही ...


नौबतपुर (न्यूज़ सिटी) मंगलवार को नौबतपुर प्रखंड स्थित नगर पंचायत कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020- 21 बजट को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। वही इस बैठक में माननीय मुख्य पार्षद सरयुग मोची ,उप मुख्य पार्षद किरण देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अमीर शहर, नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान, पार्षद राहुल शर्मा, के मौजूदगी में बैठक की गई और वित्तीय वर्ष 2020 -21 को लेकर बजट भी पेश किया गया।






https://youtu.be/pz-wbyMxPhM





वही वितीय वर्ष 2020-21 के बजट में नगर पंचायत नौबतपुर के वित्तीय वर्ष 2020-21 की अनुमानित आंतरिक राजस्व एवं अनुदानों को मिलाकर कुल अनुमानित प्राप्ति का योग 61 करोड़ 75 हजार रुपये है तथा कुल अनुमानित व्यय 51 करोड़ 54 लाख 27 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है , अत: लगभग 9 करोड़ 46 लाख 47 हजार रुपये लाभ का बजट है I नगर पंचायत क्षेत्र के अनिर्धारित , नए मकानों एवं बड़े बकायेदार से बकाया एवं चालू सम्पत्ति कर की वसूली का लक्ष्य 15 लाख रुपया रखा गया है I नगर पंचायत क्षेत्र में कई मोबाइल कंपनी द्वारा मोबाइल टावर शुल्क एवं नवीकरण शुल्क से करीब 4 लाख 20 हजार बिहार संचार मीनार नियमावली 2012 एवं बिहार नगरपालिका कर एवं गैर- कर विनियम 2014 के अंतर्गत वसूल होने की संभावना है Iकेंद्र सरकार तथा राज्य सरकार से करीब 48 करोड़ 35 लाख 76 हजार रुपये अनुदान प्राप्ति का अनुमान है वहीं इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने शौचालय निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत फागिंग छिलका जल जीवन हरियाली के तहत पौधारोपण आदि शामिल।
वही बजट को सर्वसम्मति से पास करने के उपरांत नगर पंचायत के माननीय सदस्यों द्वारा अन्य विकास के कार्यो पर भी चर्चा की गई I






https://youtu.be/pz-wbyMxPhM




वही इस बैठक में राहुल शर्मा , देवंती देवी ,विजय पासवान,रितु कुमारी, पूनम देवी ,श्री बिफन साव ,श्री राजेश कुमार ,श्रीमति गीता देवी ,श्री सुभाष कुमार एवं अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे I


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now