Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार डाटा इंट्री कम्प्यूर ऑपरेटर संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा मांग पत्र

पटना (न्यूज सिटी)। सेवा शर्त नियमावली के गठन की माँग को लेकर बिहार राज्य डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार क...


पटना (न्यूज सिटी)। सेवा शर्त नियमावली के गठन की माँग को लेकर बिहार राज्य डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार को चिट्ठी लिखा हैं। संघ ने चिठ्ठी के माध्यम से मुख्य सचिव से अवगत कराते हुए कहा हैं कि बेल्ट्रान के माध्यम से राज्य सरकार के सभी विभागों/कार्यालयों/निदेशालयों/निगमों/संस्थानों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा ही कार्य निर्वाहन किया जाता हैं। सरकार में टंकक के पद को मरणशील घोषित किए जाने के बाद से हमारी उपयोगिता और अधिक हो गयी हैं।






https://youtu.be/CI3p4ALHkQY




संघ ने मुख्य सचिव को अवगत कराते हुए कहा कि हमारा कार्य स्थायी प्रकृति का होने एवं आज की कार्य प्रणाली में एक तरह से आधार स्तम्भ की भूमिका निभाने के बावजूद हमलोग उपेक्षित हैं। हमारी सेवा की अनिश्चितता बनी हुई है और आये दिन बिना कोई कारण विभिन्न विभाग/कार्यालय से हमारी सेवा समाप्त कर दी जाती है। जिस वजह से हमारा पूरा परिवार सड़क पर आ जाता है। वषों से कार्यरत हमलोगों की उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है और अब हमलोगों के सामने आजीविका का कोई विकल्प नहीं बचा है। संघ में प्रशाखा-9 के प्रस्ताव के अनुरूप ग्रेड पे 1900 के साथ-साथ ग्रेड पे 1800 में एक नया संवर्ग का मल्टी टास्किंग स्टाफ सृजित करने की मांग की है। ताकि मल्टी टास्किंग स्टॉफ के पद में डाटा एंट्री ऑपरेटर को समायोजित किया जा सके।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now