पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने आज देर शाम पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इस द...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने आज देर शाम पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर एसएसपी ने अस्पताल में खोले गए कंट्रोल रूम पहुंचकर अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।

गौरतलब है कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने अस्पताल में कंट्रोल रूम खोला है। जिसमें आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) रैंक के 2 प्रशिक्षु अधिकारियों के अलावे बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को तैनात किया गया है।
इस मौके पर पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान एसएसपी ने मीडिया से बात करने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया।



