पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में गुरुवार की अहले सुबह हुए सुधा बूथ संचालक विनय तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में गुरुवार की अहले सुबह हुए सुधा बूथ संचालक विनय तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 घंटों के भीतर ही हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले में तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तीन पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद किया है।
वही मामले में आलमगंज थाना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सुधा दूध संचालक विनय तिवारी की हत्या 100 रुपए के चेंज पैसे को लेकर हुई थी। एएसपी ने बताया कि हत्या के 2 दिन पूर्व गिरफ्तार अरशद के साथ

चेंज पैसे को लेकर विनय तिवारी का विवाद हुआ था। जिसमें विनय तिवारी ने अरशद की पिटाई कर दी थी। पिटाई से गुस्साए अरशद ने अपने दो साथियों मनी और राजा के साथ मिलकर विनय तिवारी की हत्या की साजिश रच डाली और गुरुवार की सुबह तीनों ने मिलकर विनय तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी।



