Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सट्टे की लेनदेन में दोस्त ने अपने ही दोस्त का किया हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के कमलदाह में हुए अंकुश उर्फ छोटू ठठेरा हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 30 घंट...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के कमलदाह में हुए अंकुश उर्फ छोटू ठठेरा हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 30 घंटो के भीतर हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है।






https://youtu.be/qVxfqPBw0VM




मामले में आज पटना सिटी के आलमगंज थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बाईपास थाना क्षेत्र के कमलदह में आलमगंज के महाराजगंज निवासी अंकुश उर्फ छोटू की हत्याकांड में उद्भेदन कर लिया गया है। साथ ही एएसपी ने बताया कि अंकुश उर्फ छोटू का गिरफ्तार सोनू साव के साथ सट्टे को लेकर पैसे का विवाद हुआ था।





बरामद सामान




विवाद के क्रम में ही सोनू साव ने पैसे दिए जाने की बात कहकर अंकुश उर्फ छोटू को अपने घर बुलाया। इस दौरान सोनू साव ने अपने दोस्त पिंटू कुमार के साथ मिलकर चाकू से गोदकर अंकुश की हत्या कर दी और बाद में दोनों ने मिलकर अंकुश के शव को कमलदह स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के समक्ष सभी अपराधियों ने अपना अपराध कबूल लिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now