Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो लोग झुलसे, एक की मौत

पटना (न्यूज सिटी)। फतुहा थाना क्षेत्र के वरुणा गाँव मे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गए। जि...


पटना (न्यूज सिटी)। फतुहा थाना क्षेत्र के वरुणा गाँव मे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकिं गंभीर रूप से झुलसे किसान को बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान वरुणा गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है।









घटना के संबंध में स्थानीय निवासी शिव शंकर ने बताया की खेत में पटवन को लेकर राजेश कुमार गांव के ही जय किशन पासवान के साथ खेत से गुजर रहा था। इसी दौरान खेत में टूट कर गिरे पड़े हाईटेंशन तार की वह चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। राजेश को बचाने के क्रम में जय किशन पासवान भी बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वही फतुहा पीएचसी प्रभारी ने ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार की मौत की पुष्टि की है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now