Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आज से डाक विभाग मनाएगा मेगा ड्राइव, लाभार्थी घर बैठ उठा सकते हैं योजना का लाभ

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। डाक विभाग के तत्वाधान में आज से लेकर 14 जुलाई तक मेगा ड्राइव कैंप का आयोजन किया जाएगा। वही इस कैंप में शहर से लेकर ग्...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। डाक विभाग के तत्वाधान में आज से लेकर 14 जुलाई तक मेगा ड्राइव कैंप का आयोजन किया जाएगा। वही इस कैंप में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग जीवन डाक बीमा करा सकते हैं। जहाँ इक्छुक लाभार्थी अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर डाक जीवन बीमा करा सकते हैं।





प्रधान डाकघर पूर्णिया के अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने डाक जीवन बीमा के बारे में बताया कि डाक विभाग ने आम जनमानस के लिए पांच बेहतरीन प्लान लेकर आई है।इसका फायदा उठाने के लिए लाभार्थी को सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक जिले के किसी भी डाकघर में बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वो अपने कागजातों समेत खुद किसी भी डाकघर में जा कर सुनहरा अवसर का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही डाक अधीक्षक ने ये भी बताया कि जो डाकघर आने में असक्षम है वो डाक विभाग के मान्यता प्राप्त एजेंटो के जरिये भी बीमा करा सकते हैं।





डाक अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीमा का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अतिआवश्यक होगा। अभी भी सैकड़ो की तादात में रोजाना लाभार्थी डाक विभाग के काउंटर पर पूछ ताछ के लिए आते है। लाभार्थी को राशि भुगतान सम्बन्धी समस्या को देखते हुए ऑन लाईन भुगतान की भी सुविधा दी गई हैं। वही अधीक्षक ने ये भी कहा कि बीमा योजना के अलावे डाक विभाग लोगो के लिए कई अन्य सुविधा लेकर आई है।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now