पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमित मरीज़ों में लगातार आकड़ा बढ़ने से खास से लेकर आमजन तक प्रभावित है। जिसको देखते हुए जिला प्...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमित मरीज़ों में लगातार आकड़ा बढ़ने से खास से लेकर आमजन तक प्रभावित है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पटना द्वारा कोरोना वायरस का लगाम कसने के लिए सम्पूर्ण पटना में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन करने की तैयारी कर ली है। इस बाबत डीएम कुमार रवि ने 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश बुधवार शाम को जारी कर दिया है। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है।
लॉक डाउन में क्या-क्या सेवाएं बंद रहेगा :--
- केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। लेकिन सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फाॅर्स, पेट्रोलियम, CNG, LPG, PNG, आपदा प्रबंधन, पोस्ट ऑफिस, NIC की सेवाएं चालु रहेंगी।
- राज्य सरकार के दफ्तर बंद रहेंगे। लेकिन पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, आपातकालीन सेवा, बिजली ऑफिस, आपदा विभाग की सेवाएं चालू रहेंगी।
- इन सभी कार्यालय में कम से कम कर्मियों के साथ काम करने की अपील की गई है। इसके आलावा अन्य दफ्तरों के कर्मियों को 'वर्क फ्रॉम होम' की अपील की गई है।
लॉक डाउन में क्या-क्या खुला रहेंगे :-
- इस लॉकडाउन की अवधि के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों का ही संचालन होगा।
- हॉस्पिटल और मेडिकल से संबंधित सेवाओं को शुरू रखें का आदेश दिया गया है।
- पीडीएस राशन की दुकान, फ़ूड ग्रोसरिएस, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं चालू रहेंगी। डीएम के आदेश के मुताबिक इन सेवाओं को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक ये दुकानें खुली रहेंगी।
- बैंक, इंश्योरेंस और एटीएम (ATM)
- प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
- टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सर्विस, ब्राडकास्टिंग, केबल सर्विस, आईटी एंड आईटी केबल सिर्फ जरूरी कामों के लिए खुलेंगे। जितना हो सके वर्क फ्रॉम होम करें।
- ऑनलाइन फ़ूड की सेवाएं चालू रहेंगी।
- पेट्रोल पंप, LPG गैस की सेवा शुरू रहेगी।
- प्राइवेट सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल इस्टैब्लिशमेंट और हॉस्पिटैलिटी सर्विस की सेवाएं चलती रहेंगी।



