पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 05 कोरोना पॉजिटिव मरीजनऔर 2 कोरोना सस्पेक्टेड मरीजो की कुछ ही घ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 05 कोरोना पॉजिटिव मरीजनऔर 2 कोरोना सस्पेक्टेड मरीजो की कुछ ही घंटे के अंतराल पर मौत होने से अस्पताल में फिर से हड़कंप मच गया है।
अस्पताल में भर्ती 7 मरीजों की कुछ ही घंटे के अंतराल पर हुई मौत से अस्पताल में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोरोना से मौत के शिकार होने वाले छपरा निवासी अवधेश कुमार (72 वर्षीय), आरा जिला निवासी शमशेर मियां (75 वर्ष), पटना जिला निवासी रंजीत कुमार (50 वर्ष), सीता चौधरी (64 वर्ष) व मोहम्मद सिराजुद्दीन (50 वर्ष) हैं। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के शिकार हुए कोरोना सस्पेक्टेड दो मृतको की पहचान पटना सिटी की 36 वर्षीय पूजा कुमारी और पटना के राजाबाजार निवासी 48 वर्षीय अफसर इमाम के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों को बीते 6 और 7 जुलाई को गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। अवधेश कुमार सिंह को जहां सीने में संक्रमण की शिकायत थी। वही रंजीत कुमार को तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। सीता चौधरी हृदय की बीमारी, हाई बीपी और शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। वही मोहम्मद सिराजुद्दीन सांस की बीमारी के साथ शुगर और बीपी से पीड़ित थे। आरा जिला निवासी शमशेर मियां को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटना सिटी निवासी पूजा कुमारी फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थी। वही अफसर इमाम थायराइड की बीमारी के साथ ब्लड शुगर से पीड़ित थे। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने मरीजों की जान बचाने को लेकर हर संभव प्रयास किया पर सभी मरीजों की स्थिति बेहद नाजुक होने और कोरोना का गंभीर संक्रमण होने की वजह से उन्हें नहीं बचाया जा सका।
अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने 7 मौतो की पुष्टि करते हुए बताया कि पूजा कुमारी और अफसर इमाम की कोरोना जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर अस्पताल अधीक्षक ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।



