Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मीठापुर से रामगोविंद सिंह महुली हाल्ट तक बनेगी 4 लेन सड़क: नंद किशोर

पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि पटना-गया रेल लाइन के पूरब मीठापुर से राम गोविंद सिंह महुली ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि पटना-गया रेल लाइन के पूरब मीठापुर से राम गोविंद सिंह महुली हाल्ट तक 816.18 करोड़ रुपये की लागत से 8.86 किमी की लंबाई में 4 लेन सतही/एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा निर्गत की जा चुकी है। 19 अगस्त 2020 तक निविदा प्राप्त करने की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।





8.86 किमी होगी लंबी, 816.18 करोड़ की लागत
6.430 किमी में एलिवेटेड रोड
सिपारा रेलवे क्रासिंग पर बनेगा आरओबी
7 पुल व 4 पुलियों का होगा निर्माण





श्री यादव ने आज यहां बताया कि निविदा के निष्पादन के पश्चात् योजना का कार्य 912 दिनों में पूरा किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।प्रस्तावित योजना में चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान(पटना ) के पीछे से सिपारा एन0एच0 30 फ्लाई ओवर तक तथा परसा से महुली तक सतही 4-लेन सड़क का निर्माण होना है जबकि सिपारा से परसा तक एलिवेटेड 4-लेन सड़क का निर्माण होना है। सड़क में मेन कैरेज वे के साथ-साथ इन्टरमीडिएट लेन के सर्विस पथ का भी निर्माण किया जाएगा, जो एलिवेटेड पथ वाले भाग में भी नीचे बनेगा। श्री यादव ने बताया कि उक्त सतही/एलिवेटेड पथ में सिपारा-एन0एच0 30 फ्लाई ओवर से सिपारा गुमटी के बीच एक वृहद पुल के साथ-साथ कुल 07 अदद पुल एवं 04 अदद पुलिया/बाॅक्स कल्भर्ट का भी निर्माण होना है। इसके अतिरिक्त दो स्थलों पर वेहिकल अन्डर पास का निर्माण भी होना है, जिसके तहत चाणक्या विधि विश्वविद्यालय के पास गया से पटना आनेवाली यातायात को मीठापुर बस स्टैण्ड रोड में सम्पर्कता प्रदान करने हेतु वेहिकल अन्डर पास तथा एन0एच0 30 सिपारा फ्लाई ओवर के नीचे वेहिकल अन्डर पास का निर्माण होना है।






https://www.youtube.com/watch?v=bEX_Bqfkc8Y




श्री यादव ने कहा कि यह पथ 4-लेन क्लोज सर्किट काॅरीडोर के रुप में पटना से गया, गया से बिहारशरीफ, बिहारशरीफ से बख्तियारपुर एवं बख्तियारपुर से पटना एन0एच0-83, एन0एच0-82, एन0एच0-31 एवं एन0एच0-30 से सम्पर्कता प्रदान करेगा। यह 4-लेन सड़क बौद्ध तीर्थ स्थल गया एवं राजगीर को भी सम्पर्कता प्रदान करेगा। इसके अलावे पटना से गया एवं गया से पटना आवागमन के लिए जाम से भी निजात दिलायेगा।
श्री यादव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण योजना के निविदा का निष्पादन ससमय करते हुए इसके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित् करने के लिए विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now