पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना की पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुलजारबाग इलाके में छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे दो अपराधियो...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना की पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुलजारबाग इलाके में छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को धर-दबोचा है। हालांकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गया। वहीं मौक़े पर से पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है।

घटना के संबंध में एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार अपराधी मीना बाजार के किसी कारोबारी को लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। तभी इस बात की भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही दो अपराधियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर मछुआ टोली निवासी बंटी कुमार और बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है, वही मौके से रघु कुमार नाम का अपराधी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।



