पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव में जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने एक गिट्टी-बालू कारोबारी को गोली मार दी। जिसके ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव में जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने एक गिट्टी-बालू कारोबारी को गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल कारोबारी को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव निवासी रामसेवक यादव के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामसेवक यादव का गांव के ही अनिल सिंह उर्फ कारू और मिथिलेश सिंह के साथ पुर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण अनिल सिंह उर्फ कारू और मिथलेश सिंह ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है।
वही मामले में मृतक रामसेवक यादव के पुत्र मंजीत कुमार ने बताया कि बीते देर रात राम सेवक यादव अपनी दुकान बंद कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अनिल सिंह उर्फ कारू और मिथिलेश सिंह ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कहा है।



