Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बड़ी खबर : पटना में 7 दिनों के लिए लॉक डाउन, कोरोना पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला

पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण को बेकाबू होते देख पटना सहित कई जिलों में फिर से लॉकडाउन प्रक्रिय...


पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण को बेकाबू होते देख पटना सहित कई जिलों में फिर से लॉकडाउन प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा राजधानी पटना में 7 दिनों के लिए लॉक डाउन की घोषणा की गई है।









लॉक डाउन की अवधि 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक यानी कि 1 हफ्ते के लिए की जाएगी। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने आदेश जारी किया। इस दौरान आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहेंगी। किराना, फल और सब्जी की दुकान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक ही खुलेंगी। इसके लॉक डाउन 1.0 के दौरान जो निर्देश था वही यथावत रहेगा।









गौरतलब है कि बिहार में लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वही बुधवार को एक साथ 749 नये मरीज मिलने के साथ ही सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 13274 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक 235 मरीज पटना में मिले हैं। इसके अलावा बेगूसराय में 67, भागलपुर में 50, गोपालगंज में 61, नवादा में 36 और सीवान में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।






https://youtu.be/bEX_Bqfkc8Y




बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए भागलपुर में गुरुवार से चार दिनों का लॉक डाउन लागू किया जा रहा है, तो वहीं गया जिला में भी 72 घंटे के लिए लॉक डाउन की गई है। इतना ही नहीं, राजधानी पटना में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़ते देखकर जिला प्रशासन पटना के कई क्षेत्रों कंटेनमेंट जोन घोषित कर चुका है। साथ ही कई इलाके को सील भी कर दिया है। इसके बावजूद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पटना द्वारा 10 से 16 जुलाई तक लॉक डाउन की घोषणा की है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now