Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर चला रहा था एक स्कूल का हॉस्टल, जांच के दौरान मिले 40 बच्चे

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। कोविड-19 को लेकर अभी तक सरकारी या गैर सरकारी संस्था पूर्णतः बंद है। वही कोरोना काल में पूर्णिया में एक गैर सरकारी स्...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। कोविड-19 को लेकर अभी तक सरकारी या गैर सरकारी संस्था पूर्णतः बंद है। वही कोरोना काल में पूर्णिया में एक गैर सरकारी स्कूल हॉस्टल लॉक डाउन के सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाता दिखा। हालांकि अभी तक किसी भी शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए मनाही है। वही कोरोना काल में लॉकडाउन को लेकर में सभी स्कूल, कोचिंग संस्था को साफ तौर पर बंद कर देने का आदेश बिहार सरकार ने दे दिया है।









इसी बीच पूर्णिया जिले के रामबाग से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर जिला शिक्षा परियोजना परिषद ने रामबाग के मुन्नी पासवान के बर्फ फैक्ट्री के नजदीक स्थित आधुनिक विद्यापीठ छात्रावास में छापेमारी की जहाँ से विभाग ने बच्चे को छात्रावास में पाया।             





छात्रावास के संचालक चिंतामणि झा ने बताया कि छात्रावास के खुले होने को लेकर बताया कि अभिभावक को सूचित कर देता हूं सभी अपने बच्चे को जल्द घर ले कर चले जाएंगें। वहीं संवाददाता ने सवाल पूछा लॉक डाउन की अवधि 3 माह से ऊपर होने चली परंतु अब तक अभिभावकों को सूचित क्यों नहीं किया गया तो इस पर छात्रावास के संचालक सीधा जबाब था कि हम लोगों का भी पेट हैं सरकार ने हमलोग के लिए कुछ भी नहीं किया हम लोगों का भरण-पोषण कैसे चलेगा। वहीं बच्चों की संख्या पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में 40 बच्चें छात्रावास में हैं।






https://youtu.be/OsqX73gCiio




बहरहाल निजी विद्यालय अधिनियम 2019 के तहत विद्यालय एवं छात्रावास संचालन के लिए के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। जहाँ सभी नियमों को दरकिनार कर छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मिनरल वाटर की व्यवस्था नहीं थी फायर सेफ्टी के एक भी यंत्र नहीं थे। बच्चों की संख्या के अनुसार शौचालय की व्यवस्था नहीं थी मुख्य द्वार का गेट लगभग 3×4 फीट का था जो कि बांस की जाफरी का बना हुआ था।





जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग ने बताया कि रामबाग क्षेत्र में एक छात्रावास में लॉकडाउन का उल्लंघन कर छात्रावास चलाने का मामला संज्ञान में आया था। मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच टीम को भेजा गया। जांच के उपरांत टीम ने बताया कि 17 - 18 बच्चे छात्रावास में पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने पर छात्रावास के संचालक संचालक पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।
 


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now