Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की संभावना, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट

पटना (न्यूज सिटी)। विभिन्न मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर जल संसाधन विभाग ने 8 जुलाई से 12 जुलाई तक बागमती...


पटना (न्यूज सिटी)। विभिन्न मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर जल संसाधन विभाग ने 8 जुलाई से 12 जुलाई तक बागमती बेसिन में भारी बारिश की सूचना दी है। अतिवृष्टि की संभावना से पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर एवं बांका जिले में बाढ़ की संभावना बन सकती है।









मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूर्व में ही अलर्ट कर दिया जाए। साथ ही कहा कि तटबंधों के निकट रहने वाले लोगों के बीच माइकिंग के जरिए इसका विशेष रूप से प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि निष्क्रमण की कार्रवाई त्वरित गति से हो सके।






https://youtu.be/XaK0XBXYd7c




मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने सभी अभियंताओं को आक्रमण्य स्थलों पर पूरी तरह अलर्ट रहे। ताकि तटबंधों की पूर्ण सुरक्षा की जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जिलों में पूर्व से प्रतिनियुक्ति एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा जाए ताकि किसी भी प्रतिकूल स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now