Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने 04 लाख रुपये अनुदान की किया घोषणा

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के 5 जिलों में हुई वज्रपात में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वज्रपात से बेगूसराय में तीन भागलपुर में एक मुंगेर में...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के 5 जिलों में हुई वज्रपात में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वज्रपात से बेगूसराय में तीन भागलपुर में एक मुंगेर में एक कैमूर में एक एवं जमुई में एक व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।






https://youtu.be/_YjtyirzMYM




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी तरह से सावधानी व सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने के कारण वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now