Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षिका समेत 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी अनुमंडल में इन दिनों कोरोना वायरस तेज़ी से पांव पसारता जा रहा है। वही इसको लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी अनुमंडल में इन दिनों कोरोना वायरस तेज़ी से पांव पसारता जा रहा है। वही इसको लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क हैं। इसके बावजूद भी पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में कार्यरत 10 कोरोना योद्धा कोरोना से संक्रमित हो गए है। अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षिका, 02 चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक, 01 चालक, चार जीएनएम नर्स एवं दो लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बताया जाता है कि उपरोक्त डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में बताया जाता है कि वे पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज़ो के जांच के लिए जाया करते थे। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इसी दौरानउपरोक्त सभी डॉक्टर और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण के दायरे में आ गए होंगे।









अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षिका में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के तत्काल कार्यकारी अधीक्षक का प्रभार (चिकित्सा पदाधिकारी) डॉ राजेश रंजन चौधरी को सौंपा गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दी गयी है। वही दूसरी ओर पटना जिला के 03 वार्ड पार्षदो में भी कोरोना पॉजिटिव का लक्षण पाया गया है।






https://youtu.be/XaK0XBXYd7c




वही आमलोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कोरोना योद्धा के रूप में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी एवं पुलिसकर्मी आदि घर-परिवार से दूर रहकर और अपनी जान की बाजी लगाकर डटे हुए है। ताकि कोरोना का प्रसार पर लगाम लगा सके। फिर भी लोगों को बचाव करते-करते कोरोना योद्धा खुद संक्रमित हो रहे हैं। जिसका नतीजा आये दिनों देखा जा रहा है।





गौरतलब है कि राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। मंत्री और विधान परिषद के सभापति के संक्रमित मिलने के बाद कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। मामला अब तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now