Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना की मेयर सीता साहू पर मंडराया कोरोना का खतरा, पुत्र निकला कोरोना पॉजिटिव

पटना (न्यूज सिटी)। आम हो या खास, वो भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ ही जा रहा है। जिस तरह से राजधानी पटना में कोरोना वायरस का प्रसार तेज़ी स...


पटना (न्यूज सिटी)। आम हो या खास, वो भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ ही जा रहा है। जिस तरह से राजधानी पटना में कोरोना वायरस का प्रसार तेज़ी से हो रहा है। उससे कही न कही लोगों के जेहन में कोरोना का भय समाता ही जा रहा है। वही अब पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। क्योंंकि निगम के मेेेयर सीता साहू के पुत्र भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए है, उनका भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गया हैं।









हालांकि मेयर पुत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निगम प्रशासन के होश उड़ गए है। जिसके बाद निगम के अधिकारी व कर्मचारी पटना नगर निगम मुख्यालय और पटना सिटी के बड़ी पटनदेवी स्थित मेयर आवास को सैनिटाइजेशन किए जाने की प्रक्रिया में जुटे है।






https://youtu.be/XaK0XBXYd7c




गौरतलब है कि राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। मंत्री और विधान परिषद के सभापति के संक्रमित मिलने के बाद कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। मामला अब तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर कोरोना बचाव जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now