Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजद चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप न करे : निखिल आनंद

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि “राजद चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप न करे, राजद चुन...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि “राजद चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप न करे, राजद चुनाव मैदान से भागना चाहती है, कोरोना से केंद्र- राज्य सरकार और आम जनता मिलकर लड़ेगी।“





श्री आनंद ने कहा है कि, “तेजस्वी यादव बहदवास थे लेकिन राजनीतिक तौर पर हताश और निराश हो जायेंगे यह पता नहीं था। चुनाव से संबंधित सभी निर्णय लेना चुनाव आयोग का विषय है। चुनाव कब, कहाँ, क्यों और कैसे होगा यह निर्णय लेना चुनाव आयोग का काम है। लेकिन तेजस्वी यादव चुनाव से संबंधित अनर्गल बयानबाजी कर चुनाव आयोग के दायरे और कामकाज में अन्यथा दखल देने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को ऐसे विषयों पर बोलने से पहले अपनी पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं से विचार-विमर्श कर लेना चाहिए।






https://youtu.be/_YjtyirzMYM




साथ ही निखिल आनंद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व की एनडीए सरकार के कार्यों से कांग्रेस और राजद घबड़ा गई है। राजद को चुनावी हश्र पता है इसलिए डर और घबराहट में तेजस्वी यादव चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर भागने का रास्ता तलाश रही है। वहीं आनंद ने राजद-कांग्रेस के नेताओं से विनम्र निवेदन किया कि वे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग करें। कोरोना से केंद्र-राज्य सरकार के साथ आम जनता मिलकर ही लड़ सकती है और हम कोरोना से अंततः जीतेंगे ही।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now