नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। अरवल के परासी थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान रामाधार राम का सोमवार की देर रात पटना के एम्स में इलाज क...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। अरवल के परासी थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान रामाधार राम का सोमवार की देर रात पटना के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

जानकारी हो कि कल दोपहर में जवान का घर से छुट्टी ख़त्म कर वापस योगदान देने के परासी थाना जा रहे थे। इसी दौरान नौबतपुर थाना के एनएच 139 पर जगदीशपुर गांव में एक ट्रक से धक्का लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए एम्स भेजा गया था। वह पूर्वी चम्पारण के कटहा के रहने वाला था।और अरवल जिला के परासी थाना में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे।



