पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए बिहार के प्रभावित इलाकों...
पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए बिहार के प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार अविलंब कर्फ्यू लगाए। युवा नेता पप्पू वर्मा ने कहा कि वैश्विक वायरस कोरोना बिहार में बड़े पैमाने पर महामारी का रूप लेता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्य के अधिकांश लोगों द्वारा इस वैश्विक बीमारी की अनदेखी के कारण स्थानीय निवासियों में बड़ी तेजी से संक्रमण फैला है। बिहार के कुछ राजनीतिक पार्टियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के नाम पर भीड़ जुटाकर कार्यक्रम किया जा है। बेचारे कार्यकर्ता अपनी इच्छा के विरुद्ध मजबूरी में कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।

जनप्रतिनिधि भी मजबूरी में आकर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं । प्रेस मीडिया से जुड़े लोग भी कार्यक्रम को कवर करने हेतु उन्हें मजबूरी में जाना पड़ रहा है। जिसके कारण वे लोग भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार की गंभीरता कहीं न कहीं इस बीमारी के प्रति सतर्कता पूर्ण नहीं दिख रही है। राज्य की राजधानी पटना में अधिक संख्या में स्थानीय निवासियों में संक्रमण फैला है। जांच केंद्र के कर्मियों को भी बड़े पैमाने पर कोरोना अपने चपेट में ले लिया है जिसके कारण त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। पटना के अधिकांश मोहल्लों में संक्रमण का फैलाव होने के कारण स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बनता जा रहा है।
श्री वर्मा ने राज्य सरकार से मांग किया कि राज्य के जनता के हित में अविलंब सभी प्रकार के सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक की चेतावनी देते हुए, कुछ दिनों के लिए संपूर्ण रुप से प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाए। वर्मा ने बिहार के तमाम राजनीतिक पार्टियां एवं सामाजिक संगठनों से भी निवेदन किया कि दल से परे होकर एवं संगठनों के हितों को छोड़कर कार्यक्रम करने से बचें।



