Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


COVID-19 : शादी करने के लिए थाना में देना होगा आवेदन, शादी में 50 और अंतिम यात्रा में 20 लोग होंगें शामिल

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। विश्व वैश्विक महामारी कोविड 19 के प्रकोप से बचने के लिए सार्वजनिक तौर पर सम्मलित होने को लेकर मुख्य सचिव ने राज्य के...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। विश्व वैश्विक महामारी कोविड 19 के प्रकोप से बचने के लिए सार्वजनिक तौर पर सम्मलित होने को लेकर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलो में सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है। मसलन अब जिले में शादी को लेकर स्थानीय थानों में लिखित आवेदन देने के साथ साथ 50 लोग ही शामिल होंगें। वही अंतिम यात्रा में अब भाड़ी संख्या मे लोग नही जुटेंगे केवल 20 लोग ही शामिल हो पायेंगें।









पूर्णिया जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव से दिशा निर्देश मिलने के बाद अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसे सख्ती से पालन करवाने को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, बीडीओ और अंचलाधिकारी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।






https://youtu.be/OsqX73gCiio




जिलाधिकारी ने ये भी बताया कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। वही ये टीम एक सप्ताह तक सार्वजनिक स्थानों पर एक सप्ताह तक मास्क का उपयोग के लिए भी अभियान चलायेगी। प्रतिष्ठानों में भी नियम का पालन करना अत्यंत आवश्यक है अगर प्रतिष्ठान में नियम की अनदेखी करते हुए पाया जाएगा तो उसे अविलंब बन्द कराया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन भी जैसे बस, ऑटो और रिक्शा में भी शोसल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। ये नियम पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा-179 के तहत 2 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा।









सावन मास को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने सावन में पूजा अर्चना और जलाभिषेक पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है। जिले के सभी परंपरागत नदियों, घाटों में जहाँ से श्रद्धालु जल लेकर विभिन्न मंदिरों में पूजा करने जाते है वहां पर भी पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। ताकि श्रद्धालु जल या कांवर लेकर नही जा पाये। वही जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाना और बिना काम का घरों से बाहर न निकले की अपील पुनः की है।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now