Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना पुलिस ने ट्रक पर लदे सैकड़ो किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना की नदी थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान मौजीपुर इलाके में छापेमारी कर एक ट्रक पर लदे 650 किलो गांजा बराम...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना की नदी थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान मौजीपुर इलाके में छापेमारी कर एक ट्रक पर लदे 650 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध गां जा कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गये। पुलिस ने ट्रक से दो मोबाइल भी बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस अवैध गांजा कारोबारियों का पता लगाने में जुट गई है।





छापेमारी में बरामद किया गया गांजा




मामले में नदी थानाध्यक्ष सकेन्द्र कुमार में बताया की पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखते ही सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पास से कुछ लोग भागने लगे। तब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उस दौरान ट्रक में भूसा में छिपा कर भारी मात्रा में गांजा रखा मिला। बरामद गांजा की कीमत लगभग 60 से 70 लाख के आसपास बताया जाता है।






https://youtu.be/_YjtyirzMYM




वही मामले में नदी थानाध्यक्ष सकेन्द्र कुमार ने जल्द ही अवैध गांजा कारोबारियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस ट्रक को जप्त कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now