पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते सोमवार यानी कि कल मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज में दाल कारोबारी के साथ हुए 15 लाख की लूट और विरोध करने पर...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते सोमवार यानी कि कल मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज में दाल कारोबारी के साथ हुए 15 लाख की लूट और विरोध करने पर कारोबारी को बायां पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद आज घटना को लेकर मारूफगंज किराना व्यवसाय संघ और बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसाय संघ के बैनर तले व्यवसायियों ने आज मारूफगंज के पास अशोक राजपथ पर उतर कर सड़क जाम कर दिया। साथ ही जमकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
वही व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर अपना विरोध जताया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित कारोबारियों को शांत कराया। घटना से गुस्साए आक्रोशित कारोबारियों ने सुरक्षा की मांग दोहराते हुए पुलिस प्रशासन पर अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया। कारोबारियों का कहना था कि बिहार की इस सबसे बड़ी मंडी में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिससे यहां के व्यवसायी भय के माहौल में अपना कारोबार करने को मजबूर है।

गौरतलब है कि कल हथियारबंद बाइक सवार पांच अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक में पैसा जमा करने जा रहे दाल कारोबारी मनीष कुमार और उनके भाई अभिषेक उर्फ सोनू से 15 लाख रुपए लूट लिए थे। वही लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने अभिषेक उर्फ सोनू के बायां पैर में गोली भी मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे आनन फानन में निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों और परिजनों के अनुसार, सोनू की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



