पटना। किरन ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, जीरो माइल ब्रांच, पटना में महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां XEV 9E और BE 6 का भव्य...
पटना। किरन ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, जीरो माइल ब्रांच, पटना में महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां XEV 9E और BE 6 का भव्य अनावरण किया गया। यह लॉन्चिंग महिंद्रा & महिंद्रा लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, कस्टमर केयर & सी एक्स) श्री पवन कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री नितिन कुमार (डायरेक्टर), श्री आदित्य राज (डायरेक्टर), श्री पंकज देशमुख (जोनल हेड - सेल्स), श्री अभिजीत रॉय बासु (रीजनल सेल्स मैनेजर), श्री राहुल रघुवंशी (रीजनल कस्टमर केयर मैनेजर) और श्री अमन ठाकुर (एरिया सेल्स मैनेजर) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
श्री पवन कुमार ने बताया कि भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा विकसित XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक गाड़ियां उन ग्राहकों के लिए हैं जो उत्कृष्टता की चाह रखते हैं। इन गाड़ियों की बुकिंग 14 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें BE 6 की शुरुआती कीमत 18.90 लाख और XEV 9E की शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये रखी गई है। गाड़ियों की डिलीवरी मार्च के मध्य से प्रारंभ होगी।
महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां 500 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेंगी, जिससे यह लॉन्ग ड्राइव और ईको-फ्रेंडली विकल्प तलाशने वालों के लिए बेहतरीन साबित होंगी। लॉन्च के दौरान महिंद्रा अधिकारियों ने बताया कि ये गाड़ियां पारंपरिक मानदंडों को तोड़ते हुए भारतीय एसयूवी बाजार में नई परिभाषा गढ़ेंगी।





