Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दो भाइयों को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी। खाजेकला थानाक्षेत्र के लाला टोली बरकत खां अखाड़ा मोहल्ले में बीते रविवार की देर शाम आपसी विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मारने क...


पटना सिटी।
खाजेकला थानाक्षेत्र के लाला टोली बरकत खां अखाड़ा मोहल्ले में बीते रविवार की देर शाम आपसी विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मारने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार और राजू महतो के रूप में हुई है, जो लाला टोली मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने राजू महतो द्वारा घटना के समय पहनी गई खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद कर ली है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी डीएसपी 2 डॉ. गौरव कुमार ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

क्या है मामला?
गौरतलब है कि रविवार देर शाम आपसी विवाद में अपराधियों ने लाला टोली मोहल्ला निवासी दो सगे भाइयों अरविंद राय और रविंद्र राय उर्फ आरटी को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गोलीबारी में रविंद्र राय उर्फ आरटी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now