Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन युवतियों को कराया गया मुक्त

पटना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन य...


पटना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन युवतियों को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का संचालन पति-पत्नी मिलकर कर रहे थे, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक मकान में छापेमारी कर युवतियों को मुक्त कराया गया। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि गिरोह का सरगना आदित्य आनंद उर्फ अमन है, जो भोली-भाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद अमन और उसकी पत्नी हनी ग्राहकों से सौदा तय कर युवतियों को पटना के करबिगहिया, मीठापुर और बाईपास इलाके के होटलों में भेजते थे।

पुलिस की हिरासत में आई एक युवती ने बताया कि वह दिसंबर में घर से भागकर पटना आई थी। पटना जंक्शन पर उसकी मुलाकात आदित्य आनंद से हुई, जिसने उसे नौकरी और मुफ्त रहने-खाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे नशीली दवा खिलाकर जबरन इस दलदल में धकेल दिया गया। गिरोह नाबालिग और नई लड़कियों के लिए ग्राहकों से ज्यादा रकम वसूलता था।

एसएसपी के निर्देश पर कदमकुआं थाना पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर छानबीन करते हुए इस मामले का खुलासा किया। जांच टीम ने पोस्टल पार्क स्थित एक मकान में छापेमारी कर तीन युवतियों को मुक्त कराया। पुलिस को जानकारी मिली है कि गैंग का सरगना पति-पत्नी महाकुंभ स्नान के लिए गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now