Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल

पटना सिटी। अपराधियों के बेखौफ मंसूबे एक बार फिर उजागर हुए जब मालसलामी थानाक्षेत्र के सिमली इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बुलेट...


पटना सिटी।
अपराधियों के बेखौफ मंसूबे एक बार फिर उजागर हुए जब मालसलामी थानाक्षेत्र के सिमली इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बुलेट सवार युवक को गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घायल की पहचान बाईपास थानाक्षेत्र के मरचा मरची गांव निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, साहिल अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी सिमली छोटी मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां साहिल को लगीं, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 


घटना की पूरी तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्राथमिक जांच में वारदात के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि की है और अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now