Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालसलामी में दाल कारोबारी को गोली मारकर लूट लिए लाखों रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक दाल व्यवसाई से गोली मारकर ला...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक दाल व्यवसाई से गोली मारकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।









घटना के संबंध में पीड़ित मनीष के चाचा श्रवण कुमार ने बताया कि मंसूरगंज निवासी मनीष कुमार और अविनाश कुमार उर्फ सोनू रोज की तरह आज भी मारूफगंज इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैक में पैसा जमा करने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार पांच अपराधी ने सोनू के बायां पैर में गोली मारकर मनीष और सोनू से 15 लाख रुपए लूट लिए। वही घायल सोनू को पहाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।





घटना सीसीटीवी में कैद




वहीं घटना की वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार मालसलामी थाना पुलिस की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।






https://youtu.be/OsqX73gCiio




मामले में सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दाल कारोबारी मनीष कुमार और अविनाश कुमार उर्फ सोनू बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। तभी तीन-चार की संख्या में रहे बाइक सवार अपराधियों ने सोनू के पैर में गोली मार दिया और तकरीबन 10 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए।फिलहाल पुलिस पूरी वारदात को हर एंगल से जांच रही है। पुलिस ने वारदात स्थल से 2 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है। फिलहाल पुलिस लूटेरों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now