पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजावा स्थित nh30 के किनारे एक ढाबा में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी म...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजावा स्थित nh30 के किनारे एक ढाबा में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गया । स्थानीय लोगों द्वारा

घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
अगलगी का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि ढाबे में खाना बनाने के दौरान आग पकड़ लिया होगा। फिलहाल पुलिस अगलगी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं ।



