Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार मौत का सौदागर की सरकार है : शारीफ रंगरेज

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने कहा है की नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार मौत का सौदागर की सरकार है,...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने कहा है की नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार मौत का सौदागर की सरकार है, आज जिस तरह से गार्डनर अस्पताल, गर्दनीबाग, पटना का एक मरीज अपने पत्नी को लेकर चीख रहा है, चिल्ला रहा है। मगर उसके मदद के लिए कोई भी एक डॉक्टर वहाँ मौजूद नही है, इसे ही कहते है गूँगी बहरी सरकरा जो देखकर भी नजर फेर ले। बिहार के जिस तरह से कोरोना संक्रमण से तड़प तड़प पर मरीज डॉक्टर के लापरवाही, दवा की कमी ऑक्सीजन की कमी से मर रहे है उसके हत्यारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय है। आखिर क्या हो गया है?






https://youtu.be/SFlML5mcVHU




बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जमीर को क्यों मार लिया है, उन्होंने क्यों बिहार की जनता को इतना तड़पा कर क्यों मार रही है। बिहार के हर अस्पताल में सिर्फ पैसे का बन्दरबाँट हो रहा है, कही कोई सुविधाएं नही है। हर अस्पताल ने रोज कोरोना से मरीज मर रहे है। मगर सरकार ना उन्हें बेहतर सुविधा अस्पताल में दे रही है ना ही उन्हें जिंदा रहने के लिए कुछ व्यवस्था कर रही है। स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार के अस्पताल को मट्टी पलित कर के छोड़ दिया।






https://youtu.be/_5nEHlyyeaQ




रंगरेज ने कहा है कि अस्पताल में एडमिट करने के बाद भी 2 घण्टे तक मरीज को ले जाने के लिए ट्रॉली के लिए इन्तेजार करना पड़ता है स्टाफ का पैर हाथ जोड़ना पड़ता है। स्वास्थ्य मंत्री के एनएमसीएच अस्पताल का दौरा करने के बाद भी वहाँ मरीजो को कुते-बकरी की तरह एडमिट कर छोड़ दिया जाता है। एडमिट करने के पानी पिला देता है अस्पताल स्टाफगन, एडमिट करने के बाद भी उन्हें कोई पूछने तक की भी नही आता मरीज की हालत में है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय खुद एक दिन अस्पताल में बैठ कर देखे ले किस तरह मरीज अस्पताल की लापरवाही की कमी से मर रहे है। 2 घण्टे का दौरा करके तीर मार लेने का काम किया है स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बस इनलोगो ने सबको मरने के लिए छोड़ दिया है। सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे सिर्फ और सिर्फ पेपर पर अपनी वाह-वाही लेने में मस्त है, मगर सूबे बिहार में अस्पताल की हालत ऐसी है जो बद से बदतर है। एक नेता जनता की सेवा के लिए होता है ना की जनता को मरते हुये छोड़ देता है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा स्वास्थ्य मंत्री बिहार को मिला है जिसने इस महामारी में पूरे बिहार के आसपास को बर्बाद कर दिया है, चुलु भर पानी मे मंत्री मंगल पांडेय को डूब कर मर जाना चाहिए। इनके अस्पताल दौर करने के बाद भी मरीजो को गेट पर कुछ सुविधा नही होने के कारण दम तोड़ना पर रहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now