पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा विगत एक सप्ताह पूर्व ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई थी। बैंक की स्थापना काल से ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा विगत एक सप्ताह पूर्व ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई थी। बैंक की स्थापना काल से ही जिस प्रकार पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग बढ़ी है। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा एवं संयोजक राहुल अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक दिन 5 से 7 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है।

सिलेंडर की कमी को देखते हुए आज पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओ पी साह जी ने समिति को 5 ऑक्सीजन सिलेंडर दिया। समिति द्वारा जिस प्रकार ऑक्सीजन बैंक के माध्यम से आम जनता को ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रही है, उसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।सिलेंडर उपलब्ध रहने पर जो पहले आता है, उस उसी को सिलेंडर दिया जाता है।
इस कार्य को सफल बनाने में कार्यक्रम के सह संयोजक सुभाष पोद्दार अमर शर्मा दिन-रात एक कर समाज की सेवा में लगे हैं। समिति के वरिष्ठ सदस्य राजु सुलतानियाँ ने समिति को कहा है कि पटना सिटी मे ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं होने देंगे।



