Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आमजन की सुरक्षा को लेकर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा तीन स्थानों पर खुला ऑक्सीजन बैंक

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना की विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन की कमी के कारण आम लोगों की जान जा रही है। जिस कारण से पटना में...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना की विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन की कमी के कारण आम लोगों की जान जा रही है। जिस कारण से पटना में कोरोना से मौतों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी विषम परिस्थिति को देखते हुए आज रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा मानव रक्षक ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वर्चुअल मोड रोटेरियन सुधीर प्रभात द्वारा की गई में किया गया। इस मौके पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा पटना में तीन स्थानों पर ऑक्सीजन बैंक बनाया गया.ऑक्सिजन बैंक की स्थापना पटना के कंकड़बाग में 2M/68, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में की गई। जबकि दूसरे बैंक की स्थापना पटना सिटी एसडीओ कार्यालय के सामने उमा पेट्रोल पंप में की गई। जबकि तीसरा बैंक पटना सिटी के सिमली, मैन रोड, अपना उत्सव हॉल के सामने खोला गया।









वर्चुअल उद्घाटन में भाग लेने वाले क्लब सचिव रो• राजीव कुमार, ए•जी रो• प्रकाश कुमार, रो• संजय कुमार सिन्हा, रो• राजेश दीवान, रो• राजेश कुमार, रो• देवराज वल्लभ, रो• विनय कुमार, रो• दिनेश भदानी, रो• अमरनाथ, रो• अनूप कुमार, रो• मनोज कुमार, रो• विनय कृष्ण प्रसाद, रो• राम कुमार, रो• प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now