Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में बेलगाम ट्रक ने माँ-बेटा को रौंदा, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर कृपाल टोला के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार माँ-बेटा को ...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर कृपाल टोला के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार माँ-बेटा को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नदी थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही मृतकों की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी मोहम्मद अकबर की पत्नी जमीला खातून और उनके पुत्र मोहम्मद फिरोज अली के रूप में की गई है।

मामले में मौके पर मौजूद रहे नदी थाना के चौकीदार लक्ष्मी कुमार ने बताया कि मोहम्मद फिरोज अली अपनी मां को बाइक पर बैठाकर ईद की खरीदारी कर पटना सिटी से अपने घर खुसरूपुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर कृपाल टोला के पास पीछे से आती एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद डाला, जिससे मां-बेटे की स्पॉट डेड मौत हो गई। वही घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now