Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में कोरोना से 13 वें मरीज की NMCH में हुई मौत

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से बेहद दुःखद खबर आ रही है, जहां आज फिर से एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग (उम्र तकरीबन 60 वर्ष...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से बेहद दुःखद खबर आ रही है, जहां आज फिर से एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग (उम्र तकरीबन 60 वर्ष) मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना से मरने वालो की संख्या 13 हो गयी है।

https://youtu.be/h2-mr9jzPX4

मामले में एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना से पीड़ित जिस बुजुर्ग की मौत हुई है वो बीते 22 मई को गंभीर हालत मे सिवान से एनएमसीएच में इलाज हेतु लाए गए थे। साथ ही बताया कि मृतक बुजुर्ग को पूर्व से ही फेफड़े, किडनी और डायबिटीज जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित था।

अस्पताल अधीक्षक ने रामप्रवेश पंडित के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की कोरोना जाँच ट्रू नेट मशीन के जरिए की गई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। साथ ही मौके पर अधीक्षक ने कहा कि मृतक की कोरोनावायरस आरटीपीसीआर मशीन के जरिए कराई जाएगी तभी यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कोरोना वायरस से संक्रमित था या नहीं।



आपको बता दें कि स्वास्थ विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2477 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 677 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं फिलहाल सूबे में अभी भी 1787 केस एक्टिव है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now