Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


फतुहां विधायक के अनुशंसा पर सड़क, नाला एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दिया निर्देश

फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव ने संपतचक प्रखंड के पंचायत - भेलवारा दरियापुर के ग्राम - पिपरा, खैराटाली, सैदानीचक, दरिया...

फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव ने संपतचक प्रखंड के पंचायत - भेलवारा दरियापुर के ग्राम - पिपरा, खैराटाली, सैदानीचक, दरियापुर, भेलवारा, भेलवारा मुसहरी एवं बोधाचक बलथर पर में आमलोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाला एवं सामुदायिक भवन इत्यादि के निर्माण हेतु अपने विधायक निधि से अनुशंसा की एवं अभियंता को शीघ्र निर्माण का निर्देश भी दिया गया। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित सड़क जो अभी क्षतिग्रत एवं जर्जर अवस्था है उसे भी शीघ्र मरम्मतीकरण हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देश भी दिया गया। साथ ही उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।

[embed]https://youtu.be/h2-mr9jzPX4[/embed]

साथ ही डॉ यादव ने स्थानीय ग्रामीणों से घर में रहने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन का पालन करने की अपील भी किया। साथ ही कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। सब्जी एवं राशन लाने के समय मास्क जरूर पहने। जिससे करोना वायरस का संक्रमण प्रसार पर रोकथाम लग सके।

इस मौके पर वेद प्रकाश यादव, ओम प्रकाश चौटाला, मनोज मुखिया, रॉकी मुखिया, संपतचक प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, उमेश यादव, संतोष यादव, अरविन्द ज्वाहर, झिगन मांझी, अशोक यादव, प्रभु चौधरी, राम पुकार भारती, बब्लू यादव, शंभू कुमार एवं गणेश यादव आदि मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now