Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दहेज प्रताड़ना से उबकर महिला ने की खुदकुशी, पति और ससुर गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के बड़ी नगला मोहल्ले में दहेज प्रताड़ना से उबकर एक महिला ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के बड़ी नगला मोहल्ले में दहेज प्रताड़ना से उबकर एक महिला ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही घटना की जानकारी परिजनों ने स्थानीय थाना के पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।









मृतिका के पिता जितेंद्र प्रसाद महतो ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही मामले में मालसलामी थाना के पुलिस कर्मी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतिका के पिता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मौके पर से पुलिस ने मृतिका के पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मालसलामी के बड़ी नगला निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




दीदारगंज के संबलपुर गुलमहिया चक निवासी जितेंद्र कुमार महतो ने बताया कि बेटी रीना की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व मालसलामी थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा कुमार के साथ धूमधाम से संपन्न की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने मेरी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे हताश होकर बेटी रीना ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now