Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रानीपुर रेलवे गुमटी पार कर रहे बाइक सवार युवक ट्रेन से टकराया, बाइक के उड़े परखच्चे

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना साहिब स्टेशन के नजदीक रानीपुर रेलवे गुमटी के पास एक बाइक सवार युवक ने रे...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना साहिब स्टेशन के नजदीक रानीपुर रेलवे गुमटी के पास एक बाइक सवार युवक ने रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश करने लगा। जिससे वहां पर युवक समेत बाइक ट्रेन की चपेट में आ गया और दुर्घटना घट गयी।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




घटना के संबंध में मौके पर मौजूद रेल कर्मी ने बताया कि पश्चिम की ओर से एक ट्रेन आ रही थी, जिस कारण से रानीपुर रेलवे गुमटी पर रेलवे फाटक को गिरा रखा था। जिसके बावजूद भी युवक रेल फाटक में जबरन घुसकर पल्सर बाइक को रेलवे क्रॉसिंग को पार करना चाह रहा था। इसी बीच रेल कर्मी द्वारा युवक को रोकने की कोशिश की तो युवक आग बबूला हो गया और रेलकर्मी से उलझ कर अभद्र व्यवहार करने लगा। वही इस दरम्यान पश्चिम से पूर्व की ओर आ रही ट्रेन पल्सर बाइक में टकरा गयी और उसका बाइक रेलवे गुमटी से लगभग 200 मीटर दूर फेका गया। जिससे पल्सर बाइक का परखच्चा उड़ गया।









सूत्रों के अनुसार युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वही घटना की सूचना पटना साहिब जीआरपी को मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी जांच में जुटी है। फिलहाल युवक की मौत की पुष्टि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच होने की बात कहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now