Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के पटना-मसौढ़ी रोड स्थित बड़ी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के पटना-मसौढ़ी रोड स्थित बड़ी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई है। वही घटना कि सूचना मृतक के साला धर्मेंद्र मांझी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान बिहटा के खेदलपुर निवासी कोमल मांझी के रूप में की गई है।









मामले में ट्रैफिक पुलिस का जवान जितेंद्र कुमार यादव ने बताया जाता है कि कोमल मांझी बीते देर रात एक श्राद्ध समारोह में भाग लेने बड़ी पहाड़ी स्थित अपने ससुराल आया था। श्राद्ध समारोह में भाग लेकर वह पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आती एक बेलगाम ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now