पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। जि...
पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। जिस प्रकार भारत के तीनों सेनाओं द्वारा देश को कोरौना से मुक्त करने के लिए दिन-रात एक करने वाले चिकित्साकर्मियों, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों को विभिन्न तरीके दिए गए सम्मान का दृश्य दिल को छू लेने वाला है। भारत जिस बहादुरी से कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है, वह सचमुच प्रशंसनीय हैं। आज तीनों सेनाओं ने कोरोना संक्रमण से लड़ने वाले योद्धाओं के प्रति पुलिस स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की वह निश्चित ही वंदनीय है और कोरोना के खिलाफ प्रत्यक्ष रूप से लड़ रहे उन योद्धाओं को उत्साह बढ़ाने वाला है।

श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस से जारी जंग में एक योद्धा की तरह मेडिकल टीम एवं अन्य योद्धा लड़ रहे है एवं हर मोर्चे पर यह लोग तैनात हैं। इस लड़ाई में अब तक कई डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी एवं मीडिया कर्मी कोरोना पॉजिटिव भी हो गए तथा कई को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। फिर भी वे लगातार इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। आज तीनों सेनाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार से दिए गए सम्मान से महामारी के खिलाफ लड़ाई में ताकत के रूप में काम करेगी और निश्चित ही इस जंग को जीत कर कोरोना से मुक्त करने में सहायक सिद्ध होगी।
वर्तमान समय में केंद्र की सरकार जिस महामानव के हाथ मे नेतृत्व है। उसे चुनौतियों को अवसर में बदलना आता है। इस महामारी के समय भी भारत के योद्धाओं द्वारा लगातार उनके मार्गदर्शन में अपने हुनर के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने में लगा हुआ हैं। सभी भारतवासी का कर्तव्य बनता है कि इस कर्म योगी के साथ खड़ा होकर एक स्वस्थ समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण नरेंद्र मोदी के साथ मुस्तैदी के साथ खड़े रहे। निश्चित ही भारत वायरस को सफाया करके विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।



