Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महाकाल युवा संगठन बीते 24 दिनों से लगातार गरीब व असहायों की सेवा में है जुटे

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बीते 24 मार्च से महाकाल युवा संगठन द्वारा लॉक डाउन में असहायों की सेवा में निस्वार्थ लगे है। वही संगठन की ओर से लगात...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बीते 24 मार्च से महाकाल युवा संगठन द्वारा लॉक डाउन में असहायों की सेवा में निस्वार्थ लगे है। वही संगठन की ओर से लगातार आज 41 दिनों से वैश्विक महामारी में बेसहारों, मजदूरों, असहाय लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।






https://youtu.be/PFdChpQjwpw




ऋषिकेश कुमार ने बताया कि राहत कार्य में रात्रि भोजन का वितरण पटना साहिब स्टेशन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, नेशनल हाईवे 30, मीठापुर बस स्टैंड, अगमकुआं मलिन बस्ती समेत फुटपाथ पर लोगों के बीच किया गया और यह कार्य प्रतिदिन व निरंतर जारी रहेगा। साथ ही संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले अब तक गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री भी वितरण किया। वहीं अब तक 12300 फुट पैकेट और 250 राशन किट का वितरण किया जा चुका है। जबकि संगठन के द्वारा हर रोज बेजुबान जानवर और लावारिस पशुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था जारी है।









इतना ही नही, भोजन वितरण के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले एवं फुटपाथ पर आने वाले लोगों के बीच मास्क का वितरण कर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्य में ऋषिकेश कुमार कन्हैया पटेल शंभू सैगल, विजय कुणाल, राज अभिनव, करण कुमार, शेखर कुमार, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, करण पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now