पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां लॉक डाउन के बीच बिहार में राज्य सरकार दुकानों को खोलने पर विचार कर सकती ह...
पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां लॉक डाउन के बीच बिहार में राज्य सरकार दुकानों को खोलने पर विचार कर सकती हैं। इस संबंध में बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि सभी दुकानों को खोलने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा बनाये गए गाइड लाइन पर आज शाम 05 बजे सरकार की ओर से बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य सचिव के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों भी बैठक में शामिल होंगे। आशंका जताई जा रही है कि आयोजित बैठक में ही मुख्यमंत्री अधिकारियों से मौजूदा हालात पर विचार विमर्श कर के ही दुकानों के खोले जाने पर सहमति बनाएगी। साथ ही डीजीपी ने कहा कि लॉक डाउन में दुुकानें खुलवाना बहुत ही बड़ी चुुनौती है।
फिलहाल पटना में कोरोना संक्रमित मरीजों का तादाद बढ़ने से रेड जोन में आ गया है, ऐसे में पटना के कुछ इलाकों को जिला प्रशासन द्वारा हॉट स्पॉट बना दिया है। अब ऐसे में दुकानों को खोले जाने पर सरकार सहमति देती है या नही। अब यह निर्णय आज शाम के बैठक के बाद ही पता चल सकेगा।



