Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्कॉटलैंड से लौटा युवक कोरोना से जीता ज़िंदगी की जंग, एनएमसीएच से मिली छुट्टी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्कॉटलैंड में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे फुलवारी शरीफ निवासी राहुल ने आखिरकार कोरोना को मात देकर ज़िंदगी क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्कॉटलैंड में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे फुलवारी शरीफ निवासी राहुल ने आखिरकार कोरोना को मात देकर ज़िंदगी की जंग जीत लिया है।






https://youtu.be/5ZqFuZSW2d8




एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि में पिछले 10 दिनों से भर्ती कोरोना वायरस से पीड़ित राहुल कुमार की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी हैं। जिसके बाद उसे आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साथ ही बताया कि राहुल को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर उसे एंबुलेंस से फुलवारी शरीफ स्थित उसके घर भेज दिया गया।









वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत लेने से राहुल काफी उत्साहित दिखा और कोरोना पीड़ित मरीज से अपील करते हुए कहा की कोरोना से बिल्कुल भी नही घबराएं। इस बीमारी का डटकर मुकाबला करे। साथ ही राहुल ने कोरोना वायरस से पीड़ित और उससे संक्रमित मरीजों से संयम बरतने की अपील करते हुए डॉक्टरों की हर सलाह को मानने की भी अपील की है। वहीं राहुल के पूरी तरह स्वस्थ होकर उसके घर लौटने से एनएमसीएच के चिकित्सक खासे उत्साहित हैं।






https://youtu.be/l6oOtFJn-1U




हालांकि आपको बता दे कि मार्च महीने में स्कॉटलैंड से लौटने पर राहुल की तबीयत बिगड़ गया था। जिसके बाद उसे पटना एम्स में बीते 20 मार्च को भर्ती कराया गया था। वही 21 मार्च को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत पर उसकी कोरोना वायरस की जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर राहुल को 22 मार्च को एनएमसीएच स्थित संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले 10 दिनों से उसका इलाज जारी था। पिछले चार-पांच दिनों से उसकी स्थिति में काफी सुधार होने पर जब एनएमसीएच के चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गयी। 2 दिन बाद फिर से उसकी कोरोना जांच कराई गई तो दूसरी सैंपल जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव मिली। डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। पिछले 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे राहुल की इस जीती हुई जंग उन लोगों के लिए एक संजीवनी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now