Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सोशल डिसटेंस मेंटन कर डॉ रणबीर नंदन ने बांटे खाद्य सामग्री

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू विधान पार्षद डा. रणवीर नंदन के द्वारा दीघा विधान सभा क्षेत्र अंतरगत पटना नगर निगम के वार्ड संख्या नौ, दस, बारह व तेर...


पटना (न्यूज सिटी)। जदयू विधान पार्षद डा. रणवीर नंदन के द्वारा दीघा विधान सभा क्षेत्र अंतरगत पटना नगर निगम के वार्ड संख्या नौ, दस, बारह व तेरह के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण कराया गया। डा रणवीर नंदन ने अपने आवासदपर जनता दल यू के गर्दनीबाग सेक्टर अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा एवं सचिवालय सेक्टर के वार्ड संख्या नौ के कार्यकता्र अजय कुमार चन्द्रवंशी को फूड पैकेट के अंतरगत चावल, दाल, आलू, प्याज, बैगन,टमाटर, नमक मसाला वितरण के लिए दिया। इसके अलावा अगल बगल के लोगों के बीच शोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन करते हुए फुड पैकेट का खुद से भी वितरण किया।









इस मौके पर डा. नंदन ने कहा कि छात्र जदयू के कार्यकर्ता सभी जिला में सोशल डिंस्टेंसिंग का पालन करते हुए राहत कार्य चला रहे हैं। डा. नंदन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बिहार के वैसे छात्र जो लाॅकडाउन के कारण विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के आसपास रह रहे हैं या घर से दूर हैं उन्हें छा़त्र जदयू के कार्यकर्ता भोजन की कोई कमी न होने दें। डा. नंदन ने कहा कि कोराना जैसी महामारी के बचाव के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी दिन रात एक किए हुए हैं। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि जबतक लाॅकडाउन है तबतक संयम रखकर इस महामारी को दूर भंगाएं।  






https://youtu.be/lfVUn3cUMSw

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now