पटना (न्यूज़ सिटी)। कोविड-19 से बचाव के लिए संपूर्ण देश में लॉक डाउन लागू है। वही इस वायरस से बचाव को लेकर पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और सफा...
पटना (न्यूज़ सिटी)। कोविड-19 से बचाव के लिए संपूर्ण देश में लॉक डाउन लागू है। वही इस वायरस से बचाव को लेकर पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कर्मी कोरोना योद्धा बन कर शहर के चप्पे-चप्पे पर लोगों की सुरक्षा में तैनात हैं। वही लॉक डाउन में शहर में जगह-जगह पर लगे बैरिकेडिंग हॉटस्पॉट वाले इलाके और अन्य स्थानों पर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों की भी कोरोना की जांच होगी।
इसकी जांच पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पीएमसीएच प्रशासन से संपर्क किया है और पुलिसकर्मियों की जांच का आग्रह किया है। उनके आग्रह पर अगले एक-दो दिन में पुलिसकर्मियों की जांच शुरू होगी।
हालाँकि इसके लिए पुलिस लाइन में एक कैंप लगाने की भी योजना है। पुलिस लाइन में जितने भी पुलिसकर्मी हैं, उन सभी की जांच कराने की योजना पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई गई है। वही शहर के सभी हॉटस्पॉट वाले इलाकों को सील करने से लेकर आने जाने वाले लोगों को रोकने का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मी कई ऐसे लोगों के संपर्क में आ रहे हैं जो संदिग्ध हो सकते हैं।

बता दे की पुलिस कर्मियों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए और उनमें संक्रमण का पता लगाने के लिए यह जांच कराए जाने की योजना बनाई गई है।



